रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने विकलांग उदयपाल को धक्का दे दिया। इससे वह नाले में गिर गया। सर में चोट लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसको इलाज के लिए सीएचसी लाए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
उसावां कस्बा के वार्ड नंबर 11 निवासी उदयपाल (30) शारीरिक रूप से विकलांग थे। वार्ड नंबर नौ में कस्बे के ही संतोष की परचून की दुकान है। सोमवार शाम उदयपाल संतोष की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गए थे। संतोष के उदयपाल पर 220 रुपये उधार थे। संतोष ने तकादा किया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। संतोष ने उदयपाल को धक्का दे दिया। इससे वह नाले में गिरकर घायल हो गए। जिला अस्पताल में सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई।
उदयपाल के परिवार वालों ने संतोष, गौरव, सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।