पड़ोसी द्वारा चुनाव लड़वाने वाले प्रत्याशी के जीतने से नाराज था हारने वाले प्रत्याशी का समर्थक पड़ोसी
गांव के छोटेशाह ने एक प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया था, जो चुनाव जीत गया। जबकि उसके पड़ोसी ने जिस प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया वह हार गया। छोटेशाह के मुताबिक, अपनी हार से पड़ोसी उससे रंजिश मानने लगा। आरोप है कि हार की रार में सोमवार दोपहर हारे प्रत्याशी के समर्थक ने छोटेशाह के घर में आग लगा दी। जब तक गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया, काफी घरेलू सामान राख हो चुका था। छोटे शाह ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। एसओ रामलखन यादव का कहना है कि वह मामले में पड़ताल कर रहे हैं।