सिविल लाइंस थाना पुलिस के अनुसार हाईडिल कॉलोनी कॉलोनी के पास रहने वाली एक लड़की की शुक्रवार को सगाई थी। शहर के गद्दीचौक इलाके का रहने वाला सद्दाम (22) पुत्र अख्तर इस लड़की से एकतरफा मोहब्बत करता था। कई बाद उसने लड़की से बात करने की कोशिश की थी। लोक लाज के डर से लड़की के परिवार वालों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। सद्दाम ने लड़की के परिवार वालों को धमकी भी दी थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे सद्दाम तमंचा लेकर लड़की के घर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यहां उसने लड़की की सगाई में बाधा डालने की कोशिश की। आस-पास के लोग एकजुट हुए तो सद्दाम वहां से भागा। इस दौरान उसकी गोट में लगा तमंचा चल गया। जांघ में गोली लगने से सद्दाम घायल हो गया।
पड़ताल में पता लगा है कि सद्दाम एक लड़की की सगाई में बाधा डालने गया था। खुद के ही तमंचे से चली गोली से वह घायल हुआ है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मामले में तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार यादव, एसओ सिविल लाइंस