फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा

Fri, 01 Jan 2016 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
यह हादसा शुक्रवार सुबह में बाईपास पर हुआ। अंबेडकर चौराहे के पास ट्रक ने अहीरटोला मोहल्ले के सुजान सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सुनील को टक्कर मार दी। टकराने के बाद सुनील ट्रक के बोनट में फंसकर कुछ दूर घिसटने के बाद रोड पर गिर गया। इसके बाद ट्रक पर रोड किनारे जाकर बिजली के पोल को टकरा गया, जिससे बिजली का पोल गिर गया। शुक्र है कि उस वक्त बिजली नहीं थी वरना तो बड़ा हादसा होता। हादसे के बाद लोगों की भीड़ को आता देख ड्राइवर ट्रक से कूदकर भाग गया। राहगीरों ने ही घायल सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रक को कब्जे में ले लिया। इधर, घायल सुनील की हालत गंभीर जानकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें