एक नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा
मूसाझाग थाने के गांव फरीदापुर के भिखारीलाल पर विद्युत बिल का 50 हजार रुपया बकया है। मंगलवार को लाइनमैन संजय सक्सेना और संविदा कर्मी कौशल पटेल भिखारीलाल के नलकूप का कनेक्शन काटने पहुंचे थे। टीम ने कनेक्शन काट दिया। इस बारे में भिखारीलाल को पता लगा तो वह गांव के कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मारपीट कर केबिल छीन ली। लाइनमैन संजय सक्सेना ने भिखारीलाल को नामजद करते हुए नौ लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है।