फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, एक की मौत

Mon, 12 Oct 2015 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर थाने के गांव रहमा निवासी हरीश (25) पुत्र रामकिशन और गांव का ही उसका मौसेरा भाई अरविंद (23) पुत्र हर प्रसाद बदायूं से गांव लौट रहे थे। हरीश बाइक चला रहा था। रास्ते में गौटिया के पास रात 10 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। खबर मिलने पर बिनावर कोतवाली एसएस बराच मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल लाई। यहां डॉक्टर ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर अरविंद को बरेली रेफर कर दिया गया। हरीश के परिवार वालों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्राइमरी मेडिकल में दुष्कर्म की आशंका
बदायूं। बिल्सी थाने के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को शनिवार को उसका फुफेरा भाई बहला-फुसला कर ले गया था। किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रविवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने आरोप लगाया था कि वह उसे अलीगढ़ ले गया। वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। जिला महिला अस्पताल में हुए किशोरी के प्राइमरी मेडिकल में उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। हालांकि, किशोरी से दुष्कर्म हुआ या नहीं यह स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। उसके प्राइवेट पार्ट से स्लाइड बनाकर पैथालॉजी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें