फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में ट्रैक्टर गिरा, दंपति की मौत, 7 बच्चे हुए अनाथ

Thu, 05 Nov 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली मनाने परिवार संग घर आया था दंपति परिवार
विज्ञापन


 मुजरिया थाने के गांव नरसेना निवासी राजेंद्रपुरी बुधवार को अपनी पत्नी सीमा के साथ सहसवान बाजार करने गए थे। बताते हैं कि लौटते समय अंधेरा होने से गाड़ी नहीं मिली तो दंपति ट्रैक्टर पर सवार हो गए। रास्ते में जौनेरा-बढ़ेरिया गांव के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई, जिससे राजेंद्रपुरी और उनकी पत्नी सीमा की मौत हो गई। राजेंद्र की पांच बेटी और एक बेटा है। जिसमें दो बच्चों की शादी हो चुकी है। अब परिवार की जिम्मेदारी का भार राजेंद्र के 17 वर्ष के बेटे पर आ गया है। परिवार में स्वाती (13), डिंपल (11), अतुल (9), नंदनी (7) हैं। राजेंद्र पूरे परिवार के साथ राजस्थान में रहकर मजदूरी करते थे। उनकी मौत के बाद पूरे परिवार के सामने पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें