फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सदमे में गई विकलांग किसान की जान

Fri, 17 Apr 2015 07:33 PM IST
मुजरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल बर्बाद होने के सदमे में एक और किसान की मौत हो गई। उसके पास सिर्फ दो बीघा जमीन थी। गुरुवार को गेहूं निकलवाए तो दो बीघा खेत में 50 किलो गेहूं निकले। इससे वह परेशान था। मृतक के छोटे भाई की सात महीने पहले करंट से मौत हो गई थी। छोटे भाई के परिवार को वही पाल रहा था। परिवार वालों ने राजस्व विभाग को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन

मुजरिया थाने के गांव लहरा असदउल्लापुर के भगवानदास (30) पुत्र लेखराज विकलांग थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। भगवानदास के छोटे भाई नन्हे की करीब सात महीने पहले मौत हो गई थी। वह नन्हे का परिवार पाल रहे थे। परिवार के पास दो बीघा खेती है। इसमें उन्होंने गेहूं की फसल बोई थी। बारिश में फसल बर्बाद हो गई। गुरुवार को उन्होंने गेहूं निकलवाए तो दो बीघा खेत में सिर्फ 50 किलो गेहूं निकले। इससे उनको सदमा लगा। रात में खेत पर ही उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना की सूचना राजस्व विभाग और पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें