फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर पथराव और लठैती  में बालिका समेत नौ घायल

Wed, 15 Mar 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव नसरुलापुर, अहीरवारा और मलिकपुर में जमकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
होली पर अहीरवारा, नसरुल्लापुर और मलिकपुर में कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर के साथ लाठियां भी चलीं। घटनाओं में बालिका समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में रक्षपाल (24) पुत्र नत्थूलाल की सुबह में गांव के तीन लोगों ने मामूली कहासुनी के दौरान पिटाई कर दी। पिटाई से रक्षपाल का सिर फूट गया। टिमरुआ निवासी पातीराम की सड़क किनारे से साइकिल नहीं हटाने पर दो लोगों ने पीट दिया। कुडानरसिंहपुर गांव के मनोज कुमार (35) को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। मनोज से पड़ोसी ने पहले हाथापाई की फिर सिर में पत्थर मार दिया। मिहीलाल नगला गांव के वेदराम और अहलकार भी आपस में मारपीट के दौरान घायल हो गए। मलिकपुर में सोमवीर और रजनेश पक्ष के लोगों में मारपीट और पथराव होने लगा। पुलिस ने सोमवारी, चंद्रपाल और दूसरे पक्ष के रजनेश समेत प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसरुल्लापुर गांव में रविवार दोपहर में भागीरथ समेत उसके परिवार के लोगों की पड़ोसी से कहासुनी हो गई। इसी बात पर एक पक्ष के लोग असलाह निकाल लाए। हालांकि फयरिंग नहीं हुई, लेकिन मारपीट में भागीरथ लहूलुहान हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन हंगामा और मारपीट करने वाले फरार हो गए। अहीरवारा गांव में मारपीट के दौरान 22 वर्षीय सुखविंद्र सिंह ओर छत्रपाल की 14 वर्षीय बेटी भूरी घायल हो गई। गद्दीटोला मोहल्ले में वेदप्रकाश की 10 वर्षीय बेटी काजल की पिटाई कर दी। घायल काजल का मेडिकल कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें