फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखबार के प्रतिनिधि को बदमाशों ने घेरा

Mon, 22 Jun 2015 06:57 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां क्षेत्र में एक अखबार के प्रतिनिधि को बदमाशों ने घेर लिया। उसको अगवा करने की कोशिश भी की, लेकिन वह किसी तरह बच निकला। उसने इस मामले में एसओ पर भी आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के लिए एसएसपी को पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन

जरीफनगर के दहगवां निवासी उमाकांत वर्मा ने बताया कि वह बरेली से प्रकाशित एक अखबार के क्षेत्रीय प्रतिनिधि हैं। सोमवार को हॉकर न आने के कारण वह खुद सुबह साढ़े छह बजे अखबार बांटने निकले। उदयपुर मजरा के पास लिंक रोड पर तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। खतरा भांपकर बाइक की रेस तेज कर दी। बदमाश पीछे लग गए,  लेकिन आगे लोगों के आ जाने पर वह भाग गए। उमाकांत ने इस मामले में जरीफनगर एसओ पर आरोप लगाए हैं। कप्तान से जांच कराकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

गवाह को दबंगों ने दी धमकी
बदायूं। खेत पर काम कर रहे एक मामले के गवाह को गांव के दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। दबंगों ने कहा कि उनके खिलाफ चल रहे केस में गवाही दी तो उसके परिवार को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

दातागंज के गांव बिहारीपुर निवासी दुर्गपाल और भूदेव ने एसएसपी को भेजे पत्र में अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित भूदेव ने बताया ये दबंग 20 जून को सुबह छह बजे धमकी देकर गए। इनकी धमकी के कारण वह अपने बच्चों को दातागंज भेजने से डरने लगा है। मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें