पड़रिया निवासी रामप्रकाश की पत्नी विमला बुधवार तड़के गांव के पास हल्दी के खेत में शौच करने को गईं। इस दौरान उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। खेत में देखा तो नवजात बच्ची पड़ी थी। विमला ने गांव वालों को बताया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। विमला ने बच्ची को अपने पास रख लिया, लेकिन बुधवार दोपहर बाद बच्ची की मौत हो गई। गांव के लोगों में चर्चा है कि आखिर वह कौन निर्दयी मां होगी जिसने नवजात बच्ची को मरने के लिए इस तरह खेत में फेंक दिया। पूरे मामले की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को भी दे दी है। पुलिस ने अभी तहकीकात शुरू नहीं की है।