फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को गैंगरेप का आरोप, शुक्रवार को दी गई तहरीर

Fri, 05 Feb 2016 11:12 PM IST
मूसाझाग (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 मूसाझाग थाने के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि सोमवार दोपहर वह गांव के बाहर उपले थोप रही थी। इसी दौरान गांव का अमित और कृष्णा यादव वहां पहुंचे। दोनों उसे खींच कर पास के ही गन्ने के खेत में ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। किशोरी के शरीर पर चोटों के निशान देखकर मां ने पूछताछ की तो किशोरी ने घटना की जानकारी दी। एक आरोपी के किशोरी की जाति का होने और यादव बहुल गांव में दूसरे आरोपी के यादव होने के कारण मामले में समझौते का दबाव बनाया जाने लगा। घटना के दिन किशोरी का पिता घर पर नहीं थे। ऐसे में किशोरी की मां मुकदमा दर्ज कराने नहीं गई। लड़की के पिता गुरुवार को लौट कर घर आए। उन पर भी समझौते का दबाव बनाया गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शुक्रवार को किशोरी को लेकर पिता थाने पहुंचे। किशोरी की ओर से अमित और कृष्णा यादव को नामजद करते हुए तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसका प्राइमरी मेडिकल शनिवार को जिला महिला अस्पताल में कराया जाएगा।
विज्ञापन

किशोरी की तहरीर पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी के पिता ने बताया है कि घटना के दिन वह घर पर नहीं था। जब वह घर लौटा तो उसको घटना के बारे में पता लगा। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

- आरके वर्मा, इंस्पेक्टर मूसाझाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें