मूसाझाग थाने के सिपाही अवनीश यादव और वीरपाल यादव ने 31 दिसंबर 2014 को एक गांव की किशोरी को अगवा कर उसके साथ थाने में गैंगरेप किया था। दोनों सिपाहियों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। केस का ट्रायल चल रहा है। दोनों बर्खास्त सिपाही फिलहाल जेल में हैं। मामले के गवाहों की अब तक गवाही नहीं हो सकी है। 21 जनवरी को गवाही होनी थी, लेकिन कोर्ट परिसर में आरोपी वीरपाल यादव की हालत बिगडने पर कोर्ट ने 29 जनवरी मुकर्रर कर दी थी। गवाहों के बयान दर्ज करने को लेकर कोर्ट गंभीर है। ऐसे में स्पेशल जज ने गवाहों को नोटिस जारी कर शुक्रवार को बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है।