फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को अगवा कर मार डाला

Sun, 08 Feb 2015 12:45 AM IST
datagang
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक, बिल्डिंग मैटेरियल और हार्डवेयर का कारोबार करने वाले राजेश गुप्ता की शुक्रवार रात अपहरण कर हत्या कर दी गई। शनिवार को उनका शव दातागंज-बेहटा रोड पर झाड़ियों में पाया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। समझा जा रहा है कि लेनदेन को लेकर उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने शक के आधार पर एक नर्स और उसके पति समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। व्यापारी की हत्या के विरोध में तमाम व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 15 निवासी व्यापारी राजेश गुप्ता को शुक्रवार रात आठ बजे के बाद एक अज्ञात व्यक्ति घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इससे घबराए घरवालों ने परिचित लोगों के यहां उनकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। अनहोनी की आशंका में शनिवार को परिवार वालों ने यह जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बाद में मामला अपहरण में तरमीम कर लिया गया। दोपहर बाद पुलिस को दातागंज-बेहटा रोड पर झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली, जिसकी शिनाख्त राजेश गुप्ता के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही तमाम व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। एसएसपी सौमित्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल देखा और लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना का जल्द वर्क आउट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें