फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न मिलने पर बहू की हत्या

Wed, 17 Dec 2014 12:13 AM IST
बिल्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इस मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना अलापुर क्षेत्र के गांव खरखोली बुजुर्ग निवासी प्रेमचंद्र ने अपनी बेटी अनीता (20) की शादी छह महीना पहले नगर के मुहल्ला संख्या चार निवासी प्रकाश के पुत्र अंकित उर्फ बबलू के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही अनीता के ससुराल वाले उसे दहेज में बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। अनीता ने यह बात मायके वालों को भी बताई थी। एसओ राजवीर सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह अनीता के मायके वालों ने खबर दी थी कि उनकी बेटी को दहेज की खातिर मार दिया गया है। लाश घर में पड़ी है। उनकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के पिता प्रेमचंद्र की ओर से पति अंकित, सास माया और ससुर प्रकाश के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें