फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में पड़ी मिली लापता  बच्ची, इलाज के दौरान मौत

Tue, 13 Dec 2016 11:45 PM IST
बदायूं ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी के गद्दीटोला मोहल्ले में मंगलवार सुबह का मामला
सोमवार अपराह्न घर के बाहर से लापता हो गई थी दो साल की इकरा
 नगर के मोहल्ला गद्दीटोला से सोमवार शाम रहस्यमय ढंग से लापता दो साल की बच्ची मंगलवार सुबह नाले में पड़ी मिली। नाले से निकालने के बाद परिवार वाले बच्ची को निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्ची नाले में कैसे गिरी, यह साफ नहीं हो सका है। परिवार वालों ने शव बिना कार्रवाई के दफन कर दिया। मोहल्ला गद्दीटोला निवासी रहमुद्दीन की दो साल की बेटी इकरा सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। उसकी मां शबनम घर में चली गई थी। शबनम कुछ देर बाद बाहर आई तो इकरा लापता थी। तलाश करने पर भी उसका पता नहीं लगा। इस पर रहमुद्दीन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। रहमुद्दीन के घर के पास ही एक नाला है। मंगलवार सुबह रहमुद्दीन का ध्यान नाले की ओर गया। शक होने पर उसने नगर पालिका सदस्य विशन कुमार के जरिए पालिका से सफाई कर्मियों को बुलवाया। सफाई कर्मचारियों ने नाला साफ किया तो बच्ची कीचड़ में फंसी मिली। उस वक्त उसकी सांसें चल रही थीं। परिवार वाले इकरा को लेकर निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए इलाज शुरू कर दिया। लेकिन, कुछ देर के बाद इकरा ने दम तोड़ दिया। बच्ची के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। रहमुद्दीन का कहना है कि इकरा नाले में वह खुद ही गिर गई या फिर उसे किसी ने ढकेल दिया। यह साफ नहीं हो सका है। इधर, कोतवाली के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा का कहना है कि बच्ची हादसे का शिकार हुई है। रहमुद्दीन का निकाह करीब पांच साल पहले हुआ था। इकरा उसकी इकलौती संतान थे। बच्ची की मौत से उसकी मां शबनम बदहवास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें