कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलियाखाता निवासी कंचन लाल का 12 वर्षीय पुत्र गोवर्धन रहस्यमय हालात में गायब हो गया। वह कक्षा-तीन का छात्र है। गायब बालक गोवर्धन का पिता कंचन लाल मंगलवार को कोतवाली पहुंचा। उसने पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। बताया कि गोवर्धन 19 फरवरी को घर से स्कूल जाने की कहकर निकला था। वह शाम को घर नहीं लौटा तो चिंता हुई। आसपास इलाके में भी उसका सुराग नहीं लगा। गोवर्धन पड़ोसी गांव पथरघटा के स्कूल में पढ़ता है। घरवाले स्कूल भी पहुंचे लेकिन वह तो उस दिन स्कूल भी नहीं पहुंचा था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बालक की खोजबीन की जा रही है।