गौरीफंटा से पलिया आ रही एक रोडवेज बस के कंडेक्टर का बैग किसी ने चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
रोडवेज बस पर जिला शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी अखिलेश सिंह कंडेक्टर हैं। बस मंगलवार को गौरीफंटा बार्डर से पलिया आ रही थी कि किसी ने इसी बीच कंडेक्टर का बैग पार कर दिया। बैग में एटीएम कार्ड आदि के साथ रुपये भी थे। कंडेक्टर ने पलिया पहुंचकर पुलिस को इसकी लिखित सूचना दे दी है।