फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावा नदी किनारे तस्करों ने काटे 18 गौवंशीय पशु

Mon, 11 Apr 2016 11:33 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौवंशीय पशुओं की तस्करी और मांस की बिक्री पर पुलिस अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। मांस तस्करों ने बेखौफ होकर महावा नदी के टेड़ा घाट के पास 18 गौवंशीय पशुओं का वध किया और मांस भी ठिकाने लगा दिया। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी की। यहां से गौवंशीय पशुओं का दो क्विंटल मांस और 18 खालों के साथ अवशेष मिले हैं। इस बार भी पुलिस को चकमा देकर तस्कर भागने में सफल हो गए। 
विज्ञापन

गौवंशीय पशुओं और मांस की तस्करी को लेकर सहसवान पूरे जिले में बदनाम है। कई इलाकों में तो पुलिस की सरपरस्ती में गौवंशीय पशुओं के वध और मांस तस्करी का धंधा हो रहा है। ताजा मामला महावा नदी के डेढ़ घाट पर पशु बूचड़खाना चलने का है। सूत्रों की मानें तो यहां लंबे समय से गौवंशीय पशुओं का वध करने मांस जिले भर में सप्लाई किया जा रहा था। सहसवान में पहले भी घरों में चलते बूचड़खाने पकड़े जा चुके हैं।
सोमवार को सहसवान पुलिस को टेड़ा घाट के पास गौवंशीय पशुओं का वध किए जाने की खबर मिली। पुलिस ने मौके पर छापामारी की। पुलिस को देखकर तस्कर तो भाग गए, लेकिन जब यहां का आलम देखा तो पुलिस दंग रह गई। चारो ओर गौवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े थे। पुलिस ने मौके से गौवंशीय पशुओं का दो क्विंटल मांस और 18 खालें बरामद की हैं। मांस को चिकित्सीय परीक्षण के बाद पुलिस ने दफन करा लिया। अज्ञात मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-----
छापामारी में पशुओं की 18 खालें और दो क्विंटल मांस बरामद हुआ है। मांस तस्कर महावा किनारे जंगल में बूचड़खाना चला रहे थे। गौवंशीय पशुओं की कुछ खालें पुरानी भी हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-यशवीर सिंह, इंस्पेक्टर सहसवान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें