बहरियाबाद बाजार में रविवार की रात मोबाइल की दूकान का जाली निकाल कर चोर 28 सौ नकद, पांच मोबाइल सहित कई अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बहरियाबाद निवासी दिनेश मौर्या का चौक पर मोबाइल की दूकान है। वह रविवार की रात दूकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर उसके दुकान के रोशनदान की जाली को हटा कर भीतर घुस गए। दूकान में रखा 28 सौ रुपया नगद, पांच मोबाइल तथा अन्य सामान उठा ले गए। सुबह जब दिनेश ने दूकान खोला तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है।