व्यापारी नेता ने अपने साथी के साथ की वारदात
जाम खुलवाने की कोशिश कर रहा था चौकी का सिपाही
व्यापारी नेता ने सिविल लाइंस थाने की रोडवेज पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही से हाथापाई कर दी। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर जमीरुल हसन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले को शांत कराया। सिपाही की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
सिविल लाइंस थाने की रोडवेज चौकी पर बुधवार को सिपाही इंद्रपाल सिंह की ड्यूटी थी। यहां जाम की स्थिति बनने पर वह जाम खुलवा रहे थे। इसी दौरान एक व्यापारी नेता अपने एक साथी के साथ के साथ जाम में फंस गए। सिपाही ने व्यापारी नेता से कार साइड में करने को कहा, इस पर व्यापारी नेता नाराज हो गया। कार से उतरने के बाद उसने अपने साथी के साथ सिपाही से हाथापाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जमीरुल हसन मौके पर पहुंच गए। इससे पहले व्यापारी नेता यहां से जा चुका था। सिपाही की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। बताते हैं कि व्यापारी नेता एक विधायक का खास है। ऐसे में पुलिस देर शाम तक मामले को रफा-रफा करने में जुटी हुई थी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है।