फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चौकी पर सिपाही से हाथापाई, हंगामा

Fri, 17 Mar 2017 12:03 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यापारी नेता ने अपने साथी के साथ की वारदात
जाम खुलवाने की कोशिश कर रहा था चौकी का सिपाही
 व्यापारी नेता ने सिविल लाइंस थाने की रोडवेज पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही से हाथापाई कर दी। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर जमीरुल हसन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले को शांत कराया। सिपाही की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने की रोडवेज चौकी पर  बुधवार को सिपाही इंद्रपाल सिंह की ड्यूटी थी। यहां जाम की स्थिति बनने पर वह जाम खुलवा रहे थे। इसी दौरान एक व्यापारी नेता अपने एक साथी के साथ के साथ जाम में फंस गए। सिपाही ने व्यापारी नेता से कार साइड में करने को कहा, इस पर व्यापारी नेता नाराज हो गया। कार से उतरने के बाद उसने अपने साथी के साथ सिपाही से हाथापाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जमीरुल हसन मौके पर पहुंच गए। इससे पहले व्यापारी नेता यहां से जा चुका था। सिपाही की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। बताते हैं कि व्यापारी नेता एक विधायक का खास है। ऐसे में पुलिस देर शाम तक मामले को रफा-रफा करने में जुटी हुई थी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें