फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी लगाकर गोवंशीय पशु का मांस बेचते एक गिरफ्तार

Sun, 08 Jan 2017 11:17 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
फेरी लगाकर गोवंशीय पशु का मांस बेचते एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
प्लास्टिक की थैली से करीब 50 किलो मांस बरामद
 फेरी लगाकर गोवंशीय पशु का मांस बेचते हुए पुलिस ने एक मांस तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से प्लास्टिक की थैली से करीब 50 किलो मांस बरामद हुआ है। मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए मांस तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया। क्षेत्र के गांव बिलहरी में ककराला कस्बे के वार्ड नंबर 14 का निवासी जाहिद पुत्र अनवर फेरी लगाकर गोवंशीय पशु का मांस बेच रहा था। इस बारे में सूचना एसआई शेर सिंह को मिली। सब इंस्पेक्टर ने मांस तस्कर की घेराबंदी की। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करके उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से करीब 50 किलो मांस बरामद हुआ। मामले में गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें