कोतवाली अंतर्गत एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से युवक ने रेप किया। मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। शनिवार की शाम सात बजे के करीब किशोरी घर में अकेली थी। उसकी मां गांव के बाहर बकरी चराने गई थी। जबकि पिता मजदूरी करने दूसरे गांव गया था। तभी एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया और किशोरी के साथ रेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसने मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी दी।
शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो किशोरी ने घटना की जानकारी दी। सुबह पीड़ित पिता किशोरी को लेकर तालग्राम थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। रविवार होने के कारण किशोरी का मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। उधर, तालग्राम थानाध्यक्ष आरपी पांडेय का कहना है कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।