फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 25 Jun 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति समेत तीन ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

एक साल पहले हुई शादी, विषाक्त खिलाकर मारने का आरोप      
नगर के मोहल्ला गौशाला कॉलोनी गंज शहीदा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि विषाक्त पदार्थ देकर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।    शाहजहांपुर के जैतीपुर निवासी ओम प्रकाश ने अपनी बेटी इलाइची उर्फ नीरज की शादी एक साल पहले उझानी स्थित गौशाला कॉलानी गंजशहीदा निवासी राजेश के साथ की थी। ओम प्रकाश का आरोप है कि ससुराली उसकी बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। उस पर दहेज में 50 हजार रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। कई बार बेटी के साथ मारपीट की गई। इस बारे में उसने फोन पर बताया था। आरोप है कि शनिवार को ससुरालियों ने उसकी बेटी को विषाक्त पदार्थ खिलाकर मार डाला। ओम प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने पति राजेश, सास कमला और ननद रीना के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना पर सीओ उझानी प्रमोद यादव और इंस्पेक्टर विजय गोयल ने मौका मुआयना कर लोगों के बयान दर्ज किए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें