फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूली विवाहिता, छह ससुराली नामजद

Tue, 19 May 2015 07:30 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की पॉस प्रोफेशर कॉलोनी में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता  हुआ मिला। मायके वालों ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा  दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुराली दहेज में बोलेरो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद  के थाना मझोला अंतर्गत गांव शाहपुर तिगरी निवासी गेंदनलाल ने अपनी बेटी  कंचन (23) की शादी एक महीने पहले कुंवरगांव थाने के गांव सोई निवासी  कौशलेंद्र के साथ की थी। कौशलेंद्र परिवार सहित कोतवाली क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। गेंदनलाल का आरोप है कि ससुराली शादी के बाद से दहेज में बोलेरो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर कंचन को प्रताड़ित किया जा रहा था।
सोमवार को ससुरालियों ने  मारपीट कर कंचन की हत्या करके उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया।  पड़ोसियों ने इसकी सूचना उनको दी। गेंदनलाल ने कंचन के पति कौशलेंद्र, ससुर  कैलाश, सास कुसुम, देवर रवि, ननद वंदना और यशोदा के खिलाफ कोतवाली में  दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद कंचन  का शव मायके वाले ले गए।
विज्ञापन

दहेज हत्या में तीन लोगों पर मुकदमा
बदायूं। दहेज हत्या में मृतका के मायके वालों की ओर से पति समेत तीन लोगों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिविल लाइंस थाने की खेड़ा नवादा स्थित कांशीराम कॉलोनी के इशरत अली ने अपनी बेटी रजिया की शादी एक साल पहले  कादरचौक थाने के गांव रमजानपुर के अफजल से की थी। आरोप है कि गंभीर हालत  में अफसल उसको मायके छोड़ दिया। मायके वाले उसे इलाज को ले जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। इशरत ने पति अफजल देवर अकरम और सोनू के खिलाफ दहेज हत्या  की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें