फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता  की फांसी लगाकर हत्या

Mon, 04 Jul 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता  की फांसी लगाकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति समेत तीन लोग नामजद
विज्ञापन

 दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये नगद देने से इंकार करने पर ससुरालियों पर विवाहिता के गले में फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में कोतल नगला थाना मुजरिया  निवासी मोरपाल शर्मा पुत्र भगवानदास ने बताया है कि उसने अपनी पुत्री बबली की शादी अब से छह माह पूर्व नगर के मोहल्ला नसरूल्लगंज निवासी मोहित पुत्र नंदराम के साथ की थी और अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। मगर, ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये नगद की मांग को लेकर विवाहिता को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। सोमवार की सुबह ससुरालियों ने विवाहिता को गले में फांसी लगाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके  पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बदायूं भेजा है। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता मोरपाल की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें