फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला में बाजार खुला, सोलह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई

Wed, 05 Jul 2017 11:39 PM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैनिक की पिटाई और दुकानदार पर तेजाब फेंकने के आरोप का मामला      
विज्ञापन

दहशत में दुकानदारों ने मंगलवार को बंद रखा था बाजार      
सोमवार शाम को कछला में सैनिक की पिटाई और दूसरे पक्ष के दुकानदार पर तेजाब फेंकने के मामले में दहशत के चलते बंद रहा बाजार बुधवार को खुल गया। घटना को लेकर पुलिस चौकन्नी रही। पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 प्रमुख लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।       
विज्ञापन

कछला में दशहरा मेला को लेकर दो दिन पहले राजेश तोमर और दुकानदार बबलू लौनिया चौहान के बीच हुए विवाद के बाद अनहोनी की आशंका में मंगलवार को बाजार बंद रहा लेकिन पुलिस के प्रयासों की वजह से बुधवार को सुबह से ही हालात सामान्य नजर आने लगे। दुकानदार अपने प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे तो किसी भी पक्ष के व्यक्ति ने अड़ंगा नहीं डाला। बाजार खुलने से पहले ही चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों से बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि झगड़ालू प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्हें सूचीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष के 16 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई भी कर दी। बता दें कि दोनों गुट में फिर से झगड़ा बढ़ने की आशंका के मद्देनजर ही दुकानदारों ने मंगलवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे थे। पुलिस के पहुंचने पर दुकानदारों ने कहा भी था कि अगर लोग हमलावर हो गए तो उन्हें दुकानों का सामान सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाएगा। इधर, चौकी इंचार्ज का कहना है कि दोनों पक्ष की ओर से नामजद कराए गए लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें