फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जगह फायरिंग, मारपीट की घटनाएं

Sat, 07 Mar 2015 08:16 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर कई जगह मारपीट और फायरिंग की घटनाओं में दोदर्जन लोग घायल हो गए। जिले भर में पुलिस ने 60 लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
विज्ञापन

उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव कटरा सआदतगंज में दो पक्षों में विवाद में फायरिंग हो गई। गनीमत रही के यहां कोई घायल नहीं हुआ। थाना क्षेत्र के गांव बची में सुभाष सक्सेना और सत्यवीर पक्ष में फायरिंग हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले। इसमें दो लोग घायल हो गए।
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के गांव किसरुआ में लटूरी और रामबहादुर पक्ष के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग और मारपीट में लटूरी की पुत्री रूपा और रामबहादुर पक्ष के शिशुपाल घायल हो गए। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। टिकलापुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में मुकेश, उमेश, दिनेश, पप्पू घायल हो गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव गड़ियागंगवार में रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। भमुइया, मंसानगला, मढैया नगला में भी दो पक्षों में मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव तकलिया नगला में करीब दर्जनभर दंबगों ने दलित परिवार को घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि दबंगों ने लूटपाट भी की। घटना शुक्रवार की है। पड़ोसी गांव परमेय कुछ लोगों ने तकलिया नगला में धावा बोल दिया। मारपीट में भीमसेन, राजपाल, अनोखे, मुनेश, सोनवती, महेशकली, गुड्डो, अनीता, पिंकी, नीलम, नेहा, नेमवती, सीमा, राजकली आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें