फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकपुर के छह घरों में लूटपाट

Thu, 10 Sep 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला नेकपुर में बुधवार की रात आधा दर्जन बदमाश भीकम के घर में घुस गए। बदमाशों ने यहां से तीन हजार रुपये की नकदी, पांच तोला चांदी के जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने पास ही स्थित भीकम के पुत्र हरपाल के घर को निशाना बनाया। यहां से भी नकदी और जेवर लूट लिए। एक-एक कर बदमाशों ने पप्पू, महादेवी, सोमवती और कलावती के घरों में लूटपाट की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से भाग गए। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीओ सिटी ने पीड़ितों के साथ मोहल्ले के लोगों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन


घोंचा से जुड़े हैं लूटपाट के तार
बदायूं। नेकपुर में हुई लूटपाट के तार पड़ोसी गांव घोंचा से जुड़े हुए हैं। पुलिस भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। लूटपाट का शिकार परिवारों की मानें तो घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घोंचा गांव की ओर ही फरार हुए। जिन घरों में लूटपाट हुए यह लोग भी घोंचा के रहने वाले हैं। पुलिस शक के आधार पर घोंचा के कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

घटना के संबंध में कई ठोस क्लू मिले हैं। वारदात को खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। जिन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया वह आसपास के ही हैं।-अजय कुमार यादव, एसओ सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें