फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथा आयल बेचकर लौट रहे पिता-पुत्र को लूटा

Thu, 16 Jul 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के थाना सिरौली अंतर्गत गांव ताखा सुकटिया निवासी वीरपाल (55) पुत्र पंचम सिंह अपने पुत्र कुलदीप सिंह (22) के साथ मेंथा आयल बेचने बिसौली आए थे। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ललुआ नगला-सिरौली रोड पर आधा दर्जन बदमाशों ने दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने वीरपाल से 25 हजार रुपये की नगदी और कुलदीप से मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर दोनों को घायल कर दिया। वीरपाल की हालत गंभीर है। इधर वीरपाल ने यह भी बताया कि गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। जिन बदमाशों ने घटना की उनमें चार लोग उसी के गांव के हैं। ऐसे में पुलिस इसे रंजिश का मामला मान रही है। वीरपाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें