फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के कंप्यूटर इंजीनियर से नगदी, सोने की चेन लूटी

Sat, 21 Feb 2015 12:22 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली के कंप्यूटर इंजीनियर से बाइक सवार बदमाशों ने नगदी और सोने की चेन लूट ली। ये घटना बिनावर थाना क्षेत्र के घटपुरी इलाके में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली के सेटेलाइट निवासी धर्मेंद्र कुमार गुरुवार को बरेली से काम निपटाने के बाद बदायूं शहर के चित्रांश नगर में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। रात को ही वह बाइक से वापस बरेली के लिए निकले। रात करीब दस बजे बिनावर थाने के घटपुरी मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके धर्मेंद्र को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि बदमाशों ने इनसे सात हजार रुपये की नगदी और सोने की चेन लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश बदायूं की ओर फरार हो गए। धर्मेंद्र ने घटना की सूचना बिनावर पुलिस को दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें