फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर सवार बदमाशों ने चड्ढा ग्रुप का ट्रक लूटा

Mon, 29 Dec 2014 12:15 AM IST
उझानी/मुजरिया (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली हाइवे पर कैंटर सवार बदमाशों ने ड्राइवर और हेल्पर को गन प्वाइंट पर लेकर ट्रक लूट लिया। दोनों की पिटाई भी की। नकदी और सेलफोन भी छीन लिया। बदमाशों ने उन्हें सहसवान क्षेत्र में सड़क किनारे हाथ-पैर बांध कर डाल दिया। लूटा गया ट्रक बुलंदशहर का है। राहगीरों के सहयोग से बंधन मुक्त होकर थाने पहुंचे ड्राइवर और हेल्पर की सूचना पर पुलिस ने इलाके में छानबीन भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

ट्रक लूट की घटना दिल्ली रोड पर मुजरिया थाना क्षेत्र में गांव तिगोड़ा के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे हुई। पीलीभीत में सत्तू अनलोड करके लौट रहे बुलंदशहर में खुर्जा थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी ड्राइवर मोनू पुत्र राजपाल और इसी गांव के हेल्पर वीरेंद्र पुत्र महीपाल ने उझानी में एक ढाबे पर खाना खाया। ट्रक लेकर चले तो बाईपास से ही ट्रक के पीछे कैंटर गाड़ी लग गई। तिगोड़ा के पास ओवरटेक करके कैंटर सवार बदमाशों ने ट्रक रुकवा लिया। उस वक्त घना कोहरा था। ड्राइवर मोनू ने बताया कि कैंटर से पांच-छह बदमाश उतरे और उसे तथा हेल्पर को दबोच लिया।
बदमाशों के पास तमंचे थे। दोनों को गन प्वाइंट पर लेकर कैंटर में ही डाल लिया गया। जबकि बदमाशों के दो साथी ट्रक ले गए। ड्राइवर और हेल्पर से 36 सौ की नगदी और सेलफोन भी लूट लिए। ट्रक चड्ढा ग्रुप का है। बदमाशों ने ड्राइवर और हेल्पर को सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव खंदक के पास सड़क किनारे खेत में बांध कर डाल दिया। उन्हें ट्रैक्टर सवार राहगीरों ने बंधन मुक्त कराया। दोनों मुजरिया थाने पहुंच कर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। सीओ सहसवान उमेश यादव और सीओ बिल्सी जगदीश सिंह ने इंसपेक्टर मुजरिया उदयभान सिंह के साथ मौका मुआयना भी किया। बदमाशों की खोजबीन में क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी भी जुट गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस को मामला कोई और होने का शक
इंसपेक्टर मुजरिया उदयभान सिंह की मानें तो शुरूआती पूछताछ में ड्राईवर और हेल्पर अपने बयानों में एकमत नजर नहीं आए। उन्होंने घटनास्थल भी साफ तौर पर नहीं बताया। ड्राईवर ने कभी अथइया पुलिया के पास तो कभी घटनास्थल किसी और जगह पर बताया। दोनों यह भी कहा था कि कैंटर उझानी बाईपास से पीछे लगी। ट्रक को जहां रोका गया, उसके पास जेसीबी मशीन खड़ी थी लेकिन जेसीबी पर मिले युवक ने किसी तरह के शोरगुल की भनक तक से इंकार कर दिया।

चार महीना पहले हुआ था रोड होल्डअप
दिल्ली हाईवे पर कैंटर सवार बदमाशों ने जिस स्थान पर ट्रक को लूटा ठीक उसी के पास 21 अगस्त को बदमाशों ने शाहजहांपुर डिपो की दो रोडवेज बसों में करीब एक सौ से अधिक सवारियों से लाखों रुपये की लूटपाट की थी। अथइया पुलिया के आसपास का इलाका लूट और रोड होल्डअप की घटनाओं के लिए पहले से बदनाम रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें