फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावेला चौक पर अज्ञात वाहन  की टक्कर से महिला की मौत

Sun, 01 Jan 2017 11:24 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार रात हुई वारदात, नहीं हो सकी मृतका की शिनाख्त
 शहर में लावेला चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतका की उम्र करीब 40 साल है। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। इलाके के लोगों का कहना है कि अक्सर महिला को आसपास भीख मांगते हुए देखा जाता था।
विज्ञापन

हादशा शनिवार रात हुआ। लावेला चौक से जिला अस्पताल की ओर जाने वाले रोड पर अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। जब तक लोगों को पता लगा वाहन चालक मय वाहन के वहां से भाग चुका था। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव मोरचरी में रखवा दिया गया है। पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें