फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा सआदतगंज कांड: सीबीआई आज वादी पक्ष को देगी साक्ष्य

Wed, 04 Feb 2015 11:57 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कटरा सआदतगंज कांड में सीबीआई गुरुवार को वादी पक्ष के लिए मामले से जुड़े सभी साक्ष्य सौंप देगी। वादी पक्ष के अधिवक्ता को यह साक्ष्य सौंपने के बाद जांच एजेंसी को इसकी रिसीविंग स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की अदालत में दाखिल करनी होगी। साक्ष्य मिलने के बाद सप्ताह के भीतर वादी पक्ष को क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट कोर्ट में दाखिल करनी होगी।
विज्ञापन

चर्चित कटरा सआदतगंज कांड में छह महीने की जांच के बाद सीबीआई ने 11 दिसंबर को कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दावा किया था कि दोनों लड़कियों ने खुदकुशी की है। वादी पक्ष ने क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए सीबीआई से इसका साधार पूछते हुए सभी साक्ष्य मांगे थे। सीबीआई की ओर से कानून का हवाला देते हुए दावा किया गया कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि वादी पक्ष को साक्ष्य दिए जाएं।
वादी पक्ष के वकील एचएस नकवी ने इसका विरोध किया। सोमवार को इस मासले पर सीबीआई के वकील कुमार रजत और वादी पक्ष के वकील एचएस नकवी के बीच कोर्ट में बहस हुई। मंगलवार को कोर्ट ने फैसला वादी पक्ष के हक में दिया। सीबीआई को आदेश दिया कि वह वादी पक्ष को दो दिन के भीतर सभी साक्ष्य मुहैया कराए। कोर्ट से मिला समय गुरुवार को खत्म हो रहा है। जांच एजेंसी को गुरुवार के लिए वादी पक्ष के वकील को सभी साक्ष्य सौंपने हैं। वादी पक्ष के वकील ने बताया कि साक्ष्य मिलने के बाद एक सप्ताह में वह क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें