फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में एक को कैद, जुर्माना

Sat, 21 Mar 2015 07:41 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायाधीश रीता कौशिक ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को सात वर्ष की कड़ी सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

घटना था गुन्नौर क्षेत्र के गांव कैल में 31 मार्च 2011 को उस समय घटित हुई। जब गांव का जोधा, भोला तथा उसका बहनोई रामगोपाल एक महिला को बहला-फुसलाकर ले गए और नशा सुंघाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जज श्रीमति कौशिक ने सुनवाई के उपरांत महिला से दुष्कर्म के आरोप में दोषी पाकर जोधा पुत्र रघुवीर निवासी कैल को सात वर्ष के सश्रम कारावास सहित दस हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना राशि में से 50 फीसदी की रकम बतौर मुआवजा पीड़ित महिला को देने के निर्देश दिए हैं। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी एडीजीसी साधना शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें