मामला शुक्रवार रात का है। गद्दी टोला मोहल्ला में मोहम्मद आरिफ खान के
पड़ोस का युवक कई दिन से उनके घर के सामने नशे की हालत में गालियां देता
था। शुक्रवार रात आसिफ खान की पत्नी नियाजनी और बेटी ने गालियां देने से
मना किया तो युवक उनके घर में घुस आया। उस वक्त घर में मां-बेटी अकेली थीं।
नियाजनी की मानें तो युवक ने उसको और उसकी बेटी को चाकू दिखाकर जान से
मारने की धमकी दी। नियाजनी के शोर मचाने पर वह भाग गया। आरिफ ने आरोपी से
किसी तरह की रंजिश से भी इंकार किया है। इधर, पुलिस का कहना है कि कोतवाली
में कोई तहरीर नहीं दी गई है। सच्चाई का पता लगा कर कार्रवाई की जाएगी।
मोहम्मद आरिफ खान एक समाचार पत्र के प्रतिनिधि हैं।