फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में  युवक को गोली मारी

Tue, 02 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुंवरगांव।
विज्ञापन
gun - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुंवरगांव थाने के गांव लाही फरीदपुर का मामला
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
 थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर में रुपयों के लेने-देन के विवाद में युवक को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर घायल हो गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी फरार हैं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर निवासी चरन सिंह (35) पुत्र नेकसू ने गांव के ही दिलवार से कुछ रुपये उधार लिए थे। जब वह रुपये वापस नहीं कर पाया तो दोनों में तय हुआ कि चरन सिंह अपनी करीब दो बीघा जमीन दिलावर के लिए बेचेगा। चरन सिंह ने दो बीघा से ज्यादा जमीन दिलावर को बेच दी। इसके बाद भी उसके रुपये पूरे नहीं हुए। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद था। आरोप है कि दिलावर का बेटा आसिफ गांव के ही मुन्ने और जैनुद्दीन के साथ उसके घर आया। हिसाब करने के लिए वह यहां से चरन सिंह को बुलाकर ले गया। दिलावर के घर पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में आसिफ ने दिलावर को गोली मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। चरन सिंह के परिवार वालों को इस बारे में पता लगा तो वह भी मौके पर पहुंच गए। चरन सिंह को अस्पताल लाया गया। मामले में आसिफ, जैनुद्दीन और मुन्ना के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी फिलहाल फरार हैं। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें