दीपावली से पहले आतिशबाजी व्यापारियों ने आतिशबाजी का स्टॉक करना शुरू
कर दिया है। सीओ दातागंज श्योराज सिंह को गुरुवार को खबर मिली कि भटौली
गांव में आतिशबाजी की बड़ी खेप उतारी गई है। उन्होंने दातागंज कोतवाल के
साथ गांव में छापा मारा। यहां पुलिस ने चार घरों से लाखों रुपये की
आतिशबाजी बरामद की। पकड़ी गई आतिशबाजी की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा
रही है। चार लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। देर शाम तक मामले
में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
भटौली गांव से लाखों रुपये
की आतिशबाजी बरामद की गई है। चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ
हो रही है। आतिशबाजी बिना लाइसेंस स्टॉक की गई थी।-श्योराज सिंह, सीओ
दातागंज