फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली और जुमा साथ-साथ पुलिस के माथे पर शिकन

Fri, 27 Feb 2015 07:33 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इस बार होली और जुमा साथ-साथ होने से पुलिस के माथे पर शिकन है। जिले भर में अभी से संवेदनशील इलाकों को सूचीबद्घ करने का काम शुरू कर दिया गया है। इन इलाकों में विशेष निगरानी की जाएगी। छह मार्च को धुलैड़ी है। इसी दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी। ऐसे में खुराफाती माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इसको देखने हुए पुलिस ने अभी से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। होली और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस ने अभी से कसरत शुरू कर दी है। शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से अभी से प्लान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह है मिश्रित आबादी वाले इलाके
छह सड़का, रजी चौक, सुभाष चौक, नई सराय, मीराजी चौकी, खेड़ा नवादा, शहवाजपुर, टिकटगंज, लालपुल, मुस्तफागंज, ब्राहम्पुर

छह मार्च को होली और जुमे की नमाज के मद्देनजर अभी से तैयारियां की जा रही हैं। सभी संवेदनशील इलाकों में खुराफातियाें पर नजर रखी जाएगी। -राजेंद्र सिंह धामा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें