नगर में सरौरा निवासी दुकानदार विष्णु शर्मा ने दो सिपाहियों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत भेजी है। एसएसपी को भेजे पत्र में विष्णु का कहना है कि उसके छोटे की भाई की चाय की दुकान बाईपास पर है। बृहस्पतिवार शाम को वह पड़ोसी दुकानदार के पास पहुंचा तो मामूली बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद पड़ोसी दुकानदार ने फोन करके दो सिपाहियों को बुला लिया। सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि सिपाहियों ने उसे कोतवाली ले जाकर बैठा दिया। बमुश्किल उसे छोड़ तो दिया गया, लेकिन पड़ोसी दुकानदार की शह पर दोनों सिपाही उसे किसी झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दे रहे हैं। विष्णु ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।