फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर की मौत

Sat, 27 Jun 2015 11:56 PM IST
उझानी/कछला
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पेड़ों के कटान के दौरान हाईटेंशन लाइन पर गिरी टहनी से टूटे तार ने दो मजदूरों को चपेट में ले लिया। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख ठेकेदार और खेत मालिक फरार हो गए।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू के पास हुआ। दहेमू निवासी नत्थूलाल के खेत में नीम के कई पेड़ हैं। उसने तीन दिन पहले पेड़ों का कटान कराने का जिम्मा इलाके के ही ठेकेदार समेत दो लोगों को सौंप दिया था। पेड़ कटान के दूसरे दिन पेड़ की मोटी टहनी खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर गिर गई। तार टूटते ही मजूदर पड़ोसी गांव फूलपुर निवासी राजवीर 45 और क्याशुद्दीन का 35 वर्षीय पुत्र शमशुद्दीन चपेट में आ गए। राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शमशुद्दीन झुलस गया।
पेड़ों के कटान में लगे अन्य मजूदर भाग खड़े हुए। उन्होंने गांव पहुंचकर मृतक के घरवालों को बताया तो देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख ठेकेदार और उसका साथ फरार हो गया। मृतक के बेटे गौरव ने बताया कि उसके पिता को मजूदरी पर देहमू का चौकीदार बुलाकर ले गया था। पेड़ों का कटान कराने में चौकीदार का भी हाथ बताया गया है। कछला चौकी इंचार्ज मानपाल सिंह ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

चौकीदार के घर पर हंगामा
पेड़ के कटान में दहेमू के चौकीदार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मृतक के घरवालों के साथ ग्रामीणों की भीड़ उसके घर तक पहुंच गई। भीड़ को चौकीदार तो नहीं मिला, लेकिन उसके घर के सामने हंगामा कर दिया। सूत्रों की मानें तो कटान कराने में ठेकेदार और चौकीदार साझेदार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें