सीओ उझानी सतीश कुमार शर्मा ने शनिवार को कादरचौक थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराधिक वारदातों की समीक्षा करने के साथ लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली। एसओ रुकुमपाल सिंह को लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया।
सीओ ने एसओ और उपनिरीक्षकों के साथ बैठक कर रात्रि गश्त तेज करने, वांछित अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। सिपाहियों से भी उनकी बीट के बारे में जानकारी ली। एसओ को निर्देश दिए के गांवों के चौकीदारों के संपर्क में रहें। ग्रामीण सुरक्षा समितियों को सक्रिय करें।
स्कार्पियो की टक्कर से ग्रामीण घायल
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी जीत सिंह (40) पुत्र दीनदयाल खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर उनको बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जीत सिंह घायल हो गए। स्कार्पियो चालक मय गाड़ी के मौके से भागने में सफल हो गया।