फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन टूट कर  गिरी, किसान की मौत

Tue, 13 Dec 2016 11:36 PM IST
बदायूं ब्यूरो
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन टूट कर  गिरी, किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

उसावां थाने के गांव उदैया नगला में हुई घटना
निजी नलकूप पर जा रही थी हाईटेंशन लाइन
 थाना क्षेत्र के गांव उदैया नगला में हाईटेंशन लाइन टूट कर गिरने से इसकी चपेट में आकर आशाराम नाम के किसाना की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर हुई। हाईटेंशन लाइन निजी नलकूप के लिए जा रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
उदैया नगला निवासी आशाराम (37) पुत्र राजाराम यादव का गांव के पास ही खेत है। मंगलवार को वह हल और बैल लेकर खेत पर जुताई करने गया था। पास में ही आशाराम का नलकूप है। नलकूप के कनेक्शन के लिए खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। आशाराम खेत पर जुताई कर रहा था। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई। आशाराम इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिवार वालों को खबर दी। परिवार वाले गंभीर हालत में आशाराम को लेकर तुरंत ही सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर होने पर आशाराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वाले शव लेकर उसावां थाने पहुंचे। मृतक के भाई मंगली यादव की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशाराम के सात संताने हैं। इनमें चार बेटियां और तीन बेटे हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें