फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे बहनोई ने की थी  उदयराज की हत्या

Sat, 26 Mar 2016 11:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
 थाना क्षेत्र के गांव अलीगंज निवासी उदयराज की हत्या उसी के सगे बहनोई ने की थी। घटना का खुलासा करते हुए मुजरिया पुलिस ने हत्यारोपी बहनोई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

मुजरिया थाने के गांव अलीगंज निवासी उदयराज (45) पुत्र अमान सिंह 19 मार्च को बिल्सी स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया था। शाम को उसने अपनी पत्नी को फोन करके दो रिश्तेदारों के साथ घर आने की बात कही थी, लेकिन उदयराज घर नहीं पहुंचा। 20 मार्च को उसका शव गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पड़ा मिला। मृतक के भाई सुरेश सिंह ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में जांच एसओ राजेश कुमार कश्यप कर रहे थे। पुलिस को पता लगा था कि बिल्सी से उदयराज दो लोगों के साथ बाइक से गांव के लिए निकला था। पड़ताल के बाद पुलिस ने उदयराज के बहनोई कासगंज के थाना सुनगढ़ी के गांव नागर निवासी छत्रपाल को हिरासत में लिया। पूछताछ में छत्रपाल ने उदयराज की हत्या करने की बात स्वीकार की। बाद में पुलिस ने छत्रपाल की निशानदेही पर उसके साथी लोकपाल उर्फ लुक्का को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें