फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में तीन लोग घायल

Thu, 23 Apr 2015 07:39 PM IST
Dataganj
विज्ञापन
विज्ञापन
लगुन के दौरान हर्ष फायरिंग करने में तीन लोग घायल हो गए। घायल के नाती ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। ये घटना गांव कमां की है। बुधवार की रात अवधेश के बेटे की लगुन चढ़ रही थी। उसी दौरान दो लोगों फायर कर दिए। बताते हैं कि एक गोली गांव बराई के रामपाल 50 के पैर में लग गई। वहां मौजूद अजयपाल और रामौतार के छर्रे लग गए। समारोह में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल लोग रामपाल को अस्पताल ले गए। रामपाल की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में रामपाल के नाती ने अभयपुर के अमित और उसके साले वीरेश के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि इन दोनों नाजायज हथियारों से फायरिंग की। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बुधवार को खीरी में एक तिलक समारोह के दौरान गोली लगने से महिला की मौत हो गई थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें