फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला में आश्रम व दुकानों से चोर ले गए हजारों का सामान

Wed, 21 Feb 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
ashram
विज्ञापन

कछला में रेलवे स्टेशन और गंगा पुल के पास खोखानुमा दुकानों और आश्रम से चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर लिया। खोखानुमा दुकानें बीड़ी-सिगरेट और किराना के सामान की हैं। एक दुकान से इंवर्टर और बैटरी भी चोर निकाल ले गए। गुरुवार सुबह दुकानदारों को चोरी की भनक लगी तो मौके पर जमघट लग गया। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी करने के बाद चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

पुलिस चौकी से चंद कदम दूर चोरी की ये घटनाएं मंगलवार रात की हैं। गंगा पुल और रेलवे स्टेशन के पास कछला कसबे के ही सुभाष, रघुवीर, वीरेंद्र, मुकेश और राकेश की खोखानुमा दुकानें हैं। बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, किराना समेत सब्जी-पूड़ी की दुकानें चलाने वाले दुकानदार खोखों में ताला डालकर देर शाम घर चले गए थे। गुरुवार सुबह लौटे तो किसी खोखे का ताला टूटा पड़ा था तो किसी की लकड़ियां उखाड़ ली गई थीं। चोरों को खोखानुमा दुकानों में जो मिला, वे उसी को समेट कर ले गए। सुभाष का इंवर्टर और बैटरी भी निकाल ली गई। इसके अलावा स्टेशन के ही नजदीक रघुवीर दास के आश्रम को भी चोरों ने निशाना बनाया। दानपात्र से करीब 10 हजार रुपया और कमरे से बर्तन चोर ले गए। चोरों ने देवेंद्र के घर और एक और मंदिर में चोरी की कोशिश की। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। दुकानदारों समेत आश्रम के महंत ने पुलिस को पूरे घटना के साथ चोरी में नुकसान से अवगत करा दिया। 

आश्रम में पिछले महीने भी हुई थी चोरी 
बाबा रघुवीर दास के आश्रम से पिछले महीने भी चोरों ने दानपात्र से नकदी निकाल ली थी। मूर्ति के जेवरात भी चोर ले गए थे। पुलिस ने बाबा से जानकारी करने के बाद तहकीकात भी थी लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया। इससे पहले कछला चौराहे पर निजी क्लीनिक और सराफ की दुकान में चोरी हो चुकी है। इससे पुलिस सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें