फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सिपाहियों समेत आठ पर गैंगरेप का मुकदमा

Tue, 03 Feb 2015 12:30 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 वर्दी पर एक बार फिर दाग लगा है। उघैती थाने में एक महिला की ओर से दो सिपाहियों समेत आठ लोगों के खिलाफ गैंगरेप और लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि यह लोग 31 जनवरी की रात साढ़े दस बजे उसके घर में घुस आए थे। इन लोगों ने घर में रखी पचास हजार रुपये की नकदी लूट ली और उसके साथ गैंगरेप किया। सोमवार को एसएसपी सौमित्र सिंह, एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने गांव पहुंच कर घटना स्थल देखा और लोगों से बात की। यहां किसी ने घटना होने की बात स्वीकार नहीं की। अफसर मामले को फर्जी मान रहे हैं। मंगलवार को महिला के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उघैती थाने के एक गांव की महिला का आरोप है कि उघैती थाने के सिपाही लक्ष्मी यादव, महेश, गांव के ही राजेश कश्यप, राकेश कश्यप (सगे भाई), रोहताश कश्यप, मनोज कश्यप (सगे भाई) दो होमगार्ड के साथ उसके घर में घुस आए। उसके पति घर पर नहीं थे। इन लोगों ने बक्शे में रखी पचास हजार रुपये जेवर लूट लिए। विरोध करने पर उसको पीटा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी सौमित्र सिंह, एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह, सीओ जगदीश चंद्र सेंगर ने गांव पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों से बात की गई तो किसी ने इस तरह की घटना होने की बात नहीं मानी। खुद महिला के ससुर ने ऐसी घटना से इंकार किया। इधर महिला थाने की एसओ सुनीता मिश्रा ने उसके बयान दर्ज किए तो वह रेप की बात से मुकर गई। बाद में उसको मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा गया। यहां भी उसने रेप न होने की बात कहते हुए मेडिकल कराने से इंकार कर दिया।
महिला की तहरीर पर दो सिपाहियों समेत आठ लोगों के खिलाफ गैंगरेप और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पूरा प्रकरण फर्जी साबित हो रहा है। महिला खुद रेप होने की बात से इंकार कर रही है। मंगलवार को उसके 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। -बालेंदुभूषण सिंह, एसपी (देहात)
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें