फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के भाई और भांजे पर एफआईआर

Fri, 08 May 2015 08:06 PM IST
Alapur
विज्ञापन
विज्ञापन
ककराला स्थित एसबीआई के कैशियर और फील्ड आफीसर के साथ मारपीट और गाली गलौज करने के मामले में आखिर एफआईआर हो गई। बसपा के पूर्व विधायक के भाई व कादरचौक के ब्लाक प्रमुख तथा उनके भांजे को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

घटना छह मई को ककराला स्थित एसबीआई की शाखा में घटी थी। आरोप है कि बसपा के पूर्व विधायक मुस्लिम खां के छोटे भाई व कादरचौक के ब्लाक प्रमुख मोअज्जम खां का भांजा सुहैल खान के खाते में छह बाउचर से 1.40 लाख रुपये जमा करने गया था। रिपोर्ट के मुताबिक जब रुपये और बाउचर लेकर वह कैशियर हिमांशु मिश्रा के पास गया, तो मिश्रा ने पैन नंबर मांगा। आरोप है कि इस पर सुहैल भड़क गया और गाली गलौज करते हुए उसने अपने मामा मोअज्जम खां को फोन करके बैंक बुला लिया। बैंक में घुसते ही मोअज्जम गाली देता हुआ कैशियर हिमांशु की कुर्सी के पीछे पहुंच गया। उसे बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और फिर लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर फील्ड आफीसर पंकज प्रताप धावरी पहुंचे, उन्होंने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट और गाली गलौज की गई। इसके चलते बैंक में अफरातफरी मच गई।
बताते चलें कि इसी के चलते रिपोर्ट दर्ज कराने और सुरक्षा की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी गुरुवार को एसएसपी सौमित्र यादव और डीएम शंभूनाथ से मिले। न्याय दिलाने की मांग की। गुरुवार की देर रात शाखा प्रबंधक शिवलाल ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। एसओ जीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मोअज्जम खां और सुहैल खां के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देना और गाली गलौज करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें