फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख का चार  दिन बाद भी सुराग नहीं

Sun, 03 Apr 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

एसओजी समेत पुलिस की कई टीमें खोजने में लगीं
 चार साल के बेटे के साथ लापता हुईं अंबियापुर ब्लॉक की सपा ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एसएसपी सौमित्र यादव ने उनको खोजने के लिए एसओजी समेत कई टीमें लगाई हैं। ब्लॉक प्रमुख का मोबाइल स्विच ऑफ होने की वजह से सर्विलांस सेल भी उनकी लोकेशन नहीं तलाश पा रही है।
बिल्सी थाने के गांव वैन निवासी विजेता यादव गुरुवार को पति सर्वेश यादव, बेटा पारस और बेटी वैशाली के साथ रिजल्ट लेने शहर के ब्लमिंगडेल स्कूल आए थे। बेटी का रिजल्ट पहले मिल गया। सर्वेश बेटी के साथ गांव चले गए। विजेता यादव और अपने चार वर्षीय बेटे पारस स्कूल में ही रह गए। गुरुवार देर शाम तक विजेता यादव बेटे के साथ घर नहीं पहुंचीं। तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। खबर पुलिस को दी गई। शुक्रवार को सर्वेश यादव ने सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। विजेता यादव को तलाशने में पुलिस हलकान है। उनका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुलिस टीमें अपना काम कर रही हैं। अब तक ब्लॉक प्रमुख का कोई सुराग नहीं लग सका है। मोबाइल स्विच ऑफ होने की वजह से उनकी लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रही है। उम्मीद है कि उनको जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
-सौमित्र यादव, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें